फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मदरसे से लापता किशोर का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं

Wed, 15 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक मदरसे से किशोर के लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पांच दिन बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के अकबरपुर वेहरामपुर, 52 बूहाबिहार निवासी मोहम्मद फिरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद हुसैन (11) करीब 20 दिन पहले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मदरसा तेयागीया अशफीया नुस्ल उलम, शाहपुर उचकीपट्टी में पढ़ने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर की शाम करीब चार बजे उनका बेटा मदरसे से लापता हो गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें