फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिवसीय श्रीराम कथा आज से, तैयारियां पूरी

Thu, 11 Jan 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। मठिया भोकरिया पंचायत भवन परिसर में नारायणी सेवा समिति की तरफ से बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा का समापन 15 जनवरी को होगा। इस दिन महाप्रसाद वितरण व खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय व आरएसएस के खंड प्रचार प्रमुख प्रवीण राय उर्फ सोनू ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक अयोध्या के कथा वाचक आचार्य धर्म रक्षिता शास्त्री रामकथा सुनाएंगी। शुक्रवार से रविवार तक गायत्री परिवार की तरफ से तीन दिन तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 10 बजे तक यज्ञ एवं हवन होगा। कथा का समापन 14 जनवरी की सायं पांच बजे से दीप यज्ञ से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें