फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिरकिया बाईपास सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली

Thu, 11 Jan 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सरस्वती चौक से परसौनी कला गंडक नहर तक टू-लेन बाईपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। अब परसौनी कला से खिरकिया बाजार तक बाईपास सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी होने पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

गंडक नहर स्थित परसौनी कला से खिरकिया बाजार के आजाद चौक तक करीब नौ किलोमीटर तक टू-लेन बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। इस सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जितिन प्रसाद ने वित्तीय स्वीकृति भी दे दी। इसकी वित्तीय स्वीकृति मिलने पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने ट्वीट् कर उनके प्रति आभार जताया। इस सड़क से बनने के बाद कसया की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जटहां बाजार जाने या बांसी के रास्ते बिहार प्रदेश के बगहा और बेतिया जाने के लिए पडरौना शहर के बाहर से ही जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें