बनकटा बाजार। चौराखास थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस आयोजित किया गया। राजस्व विभाग और थाना प्रभारी ने पीड़ितों की शिकायत सुन उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान पांच शिकायतें आईं इसमें मौके पर एक मामले को निस्तारण किया गया।
कानूनगो संजय राय ने कहा कि अधिकतर लोगों की शिकायतें जमीन विवाद व कब्जा की हैं। उन्होंने राजस्व निरीक्षक को समस्याओं के निस्तारण करने के आदेश दिए। वहीं अन्य अधिकारियों से कहा कि जहां भी पैमाइश होनी है वहां पुलिस बल लेकर जाए और पैमाइश कराएं। एक मामला पति-पत्नी का रहा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति से न्याय थाना दिवस में गुहार लगाई। पत्नी ने पति के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिन बाद हमको अपने मायके भेज दिए उसके बाद मुझे बुलाने के लिए कभी नहीं आए ना ही मुझे अपने साथ रखने को तैयार हैं।
प्रशासन से गुहार लगाते हुए कही कि सब में पति के साथ रहना चाहती हूं मगर पति रखने को तैयार नहीं है। वहीं पति का कहना था कि मैं इसके साथ शादी करके खुश नहीं हूं मैं अब नहीं रखूंगा। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को साथ रहने के लिए समझाइए बुझाया जा रहा है। इस मौके पर थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल, सब इंस्पेक्टर नवीश अहमद, कन्हैया यादव, पीयूषधर, द्विवेदी, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।