फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच एकड़ गन्ने की फसल जली

Wed, 20 Dec 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव पकड़ी में मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

पकड़ी गांव के पास गन्ने की खेत से मंगलवार को दिन के करीब तीन निकल रहे धुएं को देख गांव के लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। वहां लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गन्ने की फसल में आग बुझाने लगे। कुछ देर बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन गांव के हरीलाल, अजय, उमेश और रामलखन का करीब पांच एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे कानूनगो बसीर आलम, हल्का लेखपाल मिथिलेश गुप्ता और लेखपाल सुबोध कुमार ने आग लगी से हुई क्षति का आकलन कर कप्तानगंज तहसील को क्षतिपूर्ति रिपोर्ट भेजने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें