मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस ने मंगलवार को गैर इरादतन हत्या में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया खांखर टोला निवासी केवल चौहान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गैर इरादतान हत्या में वांछित था। पुलिस उसे काफी दिनों से खोज रही थी। इस आरोपी के गिरफ्तारी में एसआई विपिन यादव, आरक्षी दीपक मौर्य, कृष्ण चन्द उपाध्याय शामिल थे। संवाद