फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले करेंगे जागरूक, नहीं माने तो होगी कार्रवाई

Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जहां मन किया वहीं ई-रिक्शा रोक कर सवारी भरने लगते हैं। इससे सड़क पर जाम तो लगता ही है, छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। दिवाली के बाद जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी यदि वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और कराना पुलिस का कर्तव्य है। चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती हैं। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराना है। लेकिन बार-बार कहने के बाद भी ई-रिक्शा चालकों में सुधार नहीं हो रहा है। शहर में ऑटो स्टैंड हैं, लेकिन जैसे तैसे ऑटो खड़ा कर सड़क को संकरा बना देते हैं। माॅल, कांप्लेक्स, दुकान के बाहर नो पार्किंग जोन में भी वाहनों को लगा दिया जाता है। मेन रोड के मुख्य मार्ग पर सफेद लाइन के बाहर फुटपाथ पर दुकानें लगाई जा रही हैं।
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को दाहिनी तरफ सवारी नहीं उतारने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए दाहिने तरफ राॅड लगाना होगा, ताकि ऑटो में बैठे यात्री बाईं तरफ से ही उतर और चढ़ सकें। इन नियमों का पालन करने के लिए पहले ई-रिक्शा चालक और टेंपो चालकों को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता के बाद दस दिनों में पालन शुरू करने की अपील की जाएगी। यदि उसके बाद भी नियमों का पालन शुरू नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें