हनुमानगंज में पहली बार महिला को मिली थानेदारी
छितौनी। बिहार बार्डर से सटे हनुमानगंज थाने में जिले में पहली बार महिला इंस्पेक्टर को थानेदार की जिम्मेदारी मिली है। एसपी के आदेश पर बुधवार को नवागत एसओ विभा पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कच्ची शराब व अवैध बालू खनन के चलते अक्सर ही चर्चा में रहने वाले इस थाना क्षेत्र में नवागत एसओ की क्षमता की परख होगी। कार्यभार ग्रहण के बाद एसओ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जाएंगे।
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने इस बदलाव को बेहतर प्रयोग बताते हुए कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। इंस्पेक्टर विभा पांडेय काफी क्षमतावान हैं और इसीलिए उन्हें इस क्षेत्र का थानेदार बनाया गया है।