फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पहले किया कुकर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल

Tue, 01 Nov 2022 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

विशुनपुरा एसओ रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि घटना के बारे में हैदराबाद की पुलिस को जानकारी दी गई है। घटनास्थल के एसओ पी रमना रेड्डी को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक संग हैदराबाद में उसके साथ पहले कुकर्म किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर युवक की मां ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन में जुटी है। युवक के प्राइवेट पार्ट में पटाखा जलाए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव का युवक तीन माह पूर्व अपने गांव के ही युवकों संग हैदराबाद कमाने गया था। कुछ दिनों के बाद उसने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसे साथ ले जाने वाला गांव का युवक रोजाना कुकर्म करता है।

दिवाली के दिन वह कमरे पर था। तभी युवक और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक के साथ हैवानियत करने वाले साथियों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर पूरे क्षेत्र को इसकी जानकारी हो गई।  सोमवार की शाम को युवक की मां विशुनपुरा थाना पहुंचीं। मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  

इस संबंध में विशुनपुरा एसओ रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि घटना के बारे में हैदराबाद की पुलिस को जानकारी दी गई है। घटनास्थल के एसओ पी रमना रेड्डी को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें