फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चिंगारी से लगी आग, सात झोपड़ियां राख

Mon, 18 Mar 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मनीकौरा गांव के जुड़वनिया टोले में रविवार दोपहर तीन बजे खाद गड्ढे में फेंकी गई अलाव की चिंगारी से आग लग गई। इसमें सात रिहायशी झोपड़ियाें समेत नगद और गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। गांव के पास ही लगे पंपिंग सेट लगाकर लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

रविवार को मनीकौरा गांव के जुड़वनिया टोला में गांव से बाहर एक खाद गड्ढे से निकली चिंगारी से दोपहर तीन बजे आग लग गई। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंच पाते तब तक तेज चल रही पछुआ हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने पंपिंग सेट चलाकर अपनी खेत की सिंचाई किया जा रहा था। गांव के लोगों ने पंपिंग सेट में सिंचाई के लिए लगे हार्वेस्टिंग पाइप के सहारे आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंच गया था। जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, तब तक शेषनाथ, बंका, गेना, बच्चा, केश्वर, रामू, व सोनू की झोपड़ियां राख हो गईं। इस आगलगी की घटना में शेषनाथ ने घर बनवाने के लिए रखा 30 हजार रुपये एवं दुकान के गल्ले का आठ हजार रुपये नगद भी जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने जांच की।
आग लगने से पांच एकड़ गन्ने की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव के सरेह में रविवार की दोपहर आग लग गई। तीन किसानों के करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जल गई। पकड़ी बृजलाल गांव के सरेह में महेंद्र यादव के गन्ने की फसल में रविवार की दोपहर में अज्ञात कारण से आग लग गई। अभी गांव के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के मदन जायसवाल और विरेंद्र जायसवाल के गन्ने की फसल को चपेट में ले लिया। सरेह में धुएं का गुब्बार देख गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इन किसानों के करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें