फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन झोपड़ियां समेत तीन बकरियां जलीं

Sun, 14 Apr 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के बेलवनिया में शनिवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन सगे भाइयों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से तीन बकरियां भी जलकर झुलस गईं। इसके अलावा झोपड़ियों में रखा कपड़ा, अनाज, आभूषण, बर्तन समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी होने के बाद मौके पर खड्डा के नायब तहसीलदार भी पहुंच गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह चंचल यादव के घर चूल्हे पर भोजन बना था। घर की महिलाओं ने चूल्हे की आग को ठीक से बुझाया नहीं था। दोपहर करीब एक बजे चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। धीरे-धीरे बगल के अनिल यादव और सुनील की झोपड़ियों को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया। अभी घर के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते कि आग ने कुछ ही देर में तीनों की झोपड़ियां और उसमें रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान तीन बकरियां भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अज्ञात कारणों से लगी आग से एक झोपड़ी और स्कूटी जली
तमकुहीरोड। क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव में शुक्रवार की देर रात अचानक लगी आग में एक झोपड़ी और एक स्कूटी जल गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


पिपरा मुस्तकिल अगरवा में शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे के आसपास सुदामा यादव पुत्र गोपाली यादव की झोपड़ी में आग लग गई। आगलगी की खबर मिलते ही मौके पर लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बावजूद इसके सुदामा यादव की एक झोपड़ी और उसमें रखा खुर्शेद पुत्र अजीज की स्कूटी भी जल गई। लोगों का कहना था कि अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो शायद कई अन्य झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ जातीं। शनिवार की सुबह लेखपाल धर्मेंद्र प्रजापति ने क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें