मंसाछापर। क्षेत्र के कंठी छपरा स्थित संविलियन विद्यालय परिसर से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को स्कूल चलो अभियान, संचारी रोगों की रोकथाम और शत-प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक किया।
रैली को रवाना करते हुए बीईओ जयंत भारती ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। इसका अभिभावकों को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों को संचारी रोग के लक्षण और उससे बचाव के उपाय बताते हुए लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान महेंद्र शाह, सोहन राम, नरेंद्र प्रजापति, अजीत सिंह, राजू, सहाबुद्दीन, हरिनारायण यादव, पंकज उपाध्याय, सत्यपाल सिंह, सतेंद्र दुबे, विनय गौतम, मदन पासवान, प्रीति गुप्ता, दिनेश प्रसाद, सत्यप्रकाश, अरुदेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।