फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने होटलों संचालकों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी ने होटलों संचालकों को दिया नोटिस
विज्ञापन

पडरौना। लखनऊ हजरतगंज स्थित होटल में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो जाने के बाद अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में चेकिंग की जा रही है।
मंगलवार को अग्निशमन अधिकारी द्वितीय सुरेंद्र कुमार दोहरे के नेतृत्व में पडरौना, कसया स्थित होटलों की जांच की गई। इसमें 10 होटलों की एनओसी नहीं होने पर उनको नोटिस दिया गया है। सुरेंद्र कुमार दोहरे ने बताया कि पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर अस्पतालों व होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर फायर ऑडिट के साथ आग से निपटने के लिए मॉकड्रिल कराया गया।
विज्ञापन

जिले में 32 होटल पंजीकृत हैं। पडरौना के होटल सिद्धार्थ इन, होटल अशोक, होटल स्काई लार्क, होटल पैराडाइज कसया, होटल इम्पिरियरल कुशीनगर, होटल ममता कसया के साथ मेडी सिटी मल्टी स्पेशलिटी खड्डा, इंडियन हेल्थ केयर क्लिनिक खड्डा, जीवन ज्योति हॉस्पिटल खड्डा व मां दुर्गा मल्टी स्पेशलिटी की जांच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें