फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घर, एक दुकान और 116 एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से पांच घर, एक दुकान और 116 एकड़ गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में रविवार को आग लगने की पांच घटनाएं हुईं। इसमें पांच घर, एक दुकान और 116 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। वहीं आग से सात मवेशी झुलस गए॥ इनमें से तीन की जान चली गई।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के परवरपार गांव में रविवार को पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए जलाए गए अलाव से लगी आग से पांच घर जल गए। इस आग में गुड्डू यादव की एक बछिया और रामदेव की एक पड़िया झुलसने से मर र्गइं। वहीं गुड्डू की एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। सुरेश, धर्मेंद्र व सुइट यादव का भी घर जल गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, हरिहरपुर निवासी रफीक की ओवरब्रिज चौराहे की पटरी पर गुमटी में जूता-चप्पल बेचते हैं। रविवार सुबह नौ बजे वह दुकान खोल कर सफाई करने के बाद वे हाथ धोने चले गए। इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई। इससे गल्ले में रखा नकदी सहित जूते-चप्पल जल गए। उन्होंने बताया कि इसी दुकान से परिवार का भरण पोषण होता था। पूरी पूंजी जल जाने से उसके सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के लवकुश पश्चिम पट्टी में योगेंद्र सिंह के गेहूं की फसल में रविवार शाम पांच बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव के कांता सिंह, आबिद अली, शारदा सिंह, रामचंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह, बुनेला प्रसाद, दामोदर सिंह, दिलशाद अली, राधाकृष्ण सिंह, जगतनारायण पांडेय, नरसिंह सिंह के खेत की गेहूं की फसल भी जल गई। आग से लगभग 16 एकड़ गेहूं की फसल जली है। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ग्यारह बजे आग से छह गांवों के किसानों की 100 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जल गई। आग में हरैया, अहलादपुर, धनौजी, फाजिलनगर, कुचिया मठिया मौजा की मोबिन, शिवशंकर राय, जैनेंद्र राय, मुकेश राय, गेल्हू खरवार, कपिलदेव, संतोष राय, सुबाष राय, ललिता राय, शान मुहम्मद, हाकिम, मुहर्रम, अमीन, यासीन सहित अन्य किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। कसया तहसील क्षेत्र के लेखपाल नंदलाल पाठक व तमकुही तहसील क्षेत्र के लेखपाल शिव कुमार, मदन मिश्र, निसार खान ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, नौगावां निवासी ओमप्रकाश गोंड की पशुशाला में गाय, भैंस, पड़िया और बछिया बांधी गईं थीं। शनिवार की रात लगभग 10 बजे अलाव से आग लग गई। इस आग में एक गाय की झुलसने से मौत हो गई गई, वहीं एक भैंस, पड़िया व बछिया गंभीर रुप से झुलस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें