खडडा। खड्डा क्षेत्र के लखुआ-लखुइ गांव में ट्रांसफार्मर के केबल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया गया।
खड्डा उपकेंद्र से जुड़े ट्रांसफाॅर्मर में रविवार को अचानक तकनीकी खराबी के कारण केबल में आग लग गई। देखते ही देखते केबल से धुआं व लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।