फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गार्मेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का माल नष्ट

Sat, 27 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहां। संत गाडगे नगर (नौकाटोला) में रेडिमेड कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये के कपड़े व अन्य सामान नष्ट हो गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

भरौली निवासी सरफराज अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। जब मौके पर पहुंचे,तो दुकान का सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हुआ मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदार के अनुसार, आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रात में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने जुटकर बुझाने का प्रयास किया ,लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें