फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र के फीडर में लगी आग, 350 गांवों में अंधेरा

Tue, 21 Nov 2017 11:39 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कुबेरस्थान। मंगलवार को कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की इस घटना में बिजली घर में लगे उपकरण जल गए। अग्निशमन दस्ता, पुलिस और विद्युत कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग लगने की घटना के चलते उपकेंद्र में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। उपकेंद्र के उपकरण जल जाने से करीब 350 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान स्थित 33/11 केवी के बिजली घर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बरामदे में बैठे थे, तभी उन्हें फीडर ट्रिप होने की आवाज उन्हें सुनाई दी। कर्मचारी जब अंदर गए, तब तक बिजली घर में लगा आउट गोइंग फीडर धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि बिजली घर के दोनों इन कमिंग फीडर के अलावा पिपरा जटामपुर और सिकटा के आउट गोइंग फीडर भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता और पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने में मदद की। 

आग लगने की इस घटना में फीडर व अन्य उपकरण जल जाने के कारण करीब 350 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 13 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई है। इनमें कुबेरस्थान सहित कोहरवलिया, सिंघनजोड़ी, खन्हवार, सिकटा, बतरौली, शिवपुर, कल्यान छापर, पिपरा सुजान, बरहज, पिपरासी, घोरघटिया, बदल पट्टी, प्रधान पट्टी, गांगरानी, बालखंडी, होरलापुर, धर्मागर छापर, पिपरासी, कटेया, मठिया, भटवलिया, फागूपुर विशुनपुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन


एसडीओ अश्विनी कुमार चौधरी और जेई अमन कुमार ने बताया कि बिजली घर में लगी आग से जो भी उपकरण जले हैं, उनकी जगह दूसरे उपकरण लगाकर संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें