फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से बाइक के शो रूम में लगी आग

विज्ञापन
हाटा नगर के बाइक शोरूम में लगी को बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
60 नई और 10 पुरानी बाइक जलीं, तीन दमकल वाहनों को चार घंटे करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। कस्बे में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के किनारे हीरो कंपनी के बाइक शो रूम में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। रविवार सुबह शोरूम से धुआं निकलता देख सूचना दी। देखते-देखते वहां भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं।
विज्ञापन

शोरूम अहिरौली निवासी जयप्रकाश सिंह का है। शनिवार को बंदी के कारण शुक्रवार शाम को कर्मचारी शोरूम बंद कर चले गए। रविवार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने जब शोरूम से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नजदीक रहने वाले कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जयप्रकाश सिंह को भी फोन पर घटना की सूचना दी गई। इसी बीच बेसमेंट के शटर का ताला तोड़कर जब उठाया गया तो अंदर आग भयावह रूप ले चुकी थी। बाइक धू-धू कर चल रही थी और भवन के टाईल्स व प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहे थे। आग का विकराल रूप देख कर किसी की भी हिम्मत आग बुझाने की नहीं हो रही थी। सूचना पर एक-एक कर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटीं। जिससे प्रथम तल पर रखी गईं करीब अस्सी नई गाड़ियों को बचा लिया गया। शोरूम के मालिक के अनुसार, इस घटना में करीब 60 नई और 10 पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स भी जल गए हैं। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें