फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पछुआ हवा ने बरपाया कहर, 23 लोगों का घर जले

Thu, 13 Apr 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव जमुआन में बुधवार दोपहर करीब एक बजे लगी आग में 23 लोगों के घर जल गए। उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति जली है। हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब भिखारी के घर में किसी वजह से आग लग गई। पछुआ हवा चलने के कारण आग बेकाबू हो गई और बढ़ते हुए एक-एक कर 23 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दस्ता पहुंचा। जब तक आग बुझाई गई, तब तक बब्बन, पौहारी, विनोद, रमेश, संदीप, राहुल, प्रदीप, योगेंद्र, अशोक, सुदामा, सत्तन, हरेंद्र, अवधेश, नंदलाल, पन्नालाल, विश्वकर्मा, महंथ, ध्रुप, सफीक, हनीफ, प्रमोद सहित 23 लोगों का घर जल चुका था।
विज्ञापन

इस आग में लोगों के कपड़े, आभूषण, अनाज सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। सूचना मिलने पर हलका लेखपाल अच्छेलाल पटेल ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी।
बब्बन के पौत्र का विवाह दो मई को है। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे, लेकिन आग ने पूरा घर जला दिया। इससे पहले वर्ष 2016 में यहां बीड़ी के जलते हुए टुकड़े से आग लगी थी, जिसमें 240 लोगों का घर जला था।
विज्ञापन



बांस के झुरमुट में लगी आग
लक्ष्मीगंज। रामपुर भाठ गांव के दीउलिहा टोला में बुधवार को बागीचे में स्थित बांस के झुरमुट में आग लग गई। ग्रामीणों की सजगता की वजह से आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा पछुआ हवा के चलते गांव में आग फैलती तो काफी नुकसान हुआ होता। बागीचे के मालिक फतेहबहादुर दुबे ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें