फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी घर में आग

Mon, 26 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही गांव के धोबिया टोला स्थित एक व्यक्ति के घर में शाॅर्ट सर्किट से शनिवार की रात आग लग गई। इससे घर में रखी नकदी, आभूषण, कपड़े आदि जल गए। आग लगने के समय परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

धोबिया टोला के बेचू धोबी के परिवार के लोग शनिवार की रात भोजन कर छत पर सोने चले गए। देर रात शॉर्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। रोशनदान से निकली आग की लपटें देखकर छत पर सो रहे लोगों को घर में आग लगने की जानकारी हुई। लोगों ने आग लगने का शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और आग बुझाने में लग गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित बेचू ने बताया कि आग लगने से घर में रखे कपड़े, गहने, फर्नीचर, फ्रीज, कूलर, टीवी आदि जल गए। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद, लेखपाल अजय राव ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। उन्होंने अग्नि पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें