फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार घर जले

Thu, 30 Nov 2017 11:45 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
घटना स्‍थल पर पहुंचे विधायक। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर पट्टी के सुखी टोला में बृहस्पतिवार को सुबह लगी आग से चार लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया। सुबह करीब आठ बजे अचानक श्रीराम पुत्र सुकई के घर से आग की लपटें निकलने लगीं। लपटों ने पड़ोसी रामबली, राजकुमार और कृष्णा की झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया। इन झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, गहना आदि जल गया। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने पीड़ितों परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। मौके पर पहुंचे लेखपाल सतीश कुमार सिंह ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें