फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो गांवों में लगी आग, नौ झोपड़ियां जलीं

Thu, 04 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला/बनकटा बाजार। रामकोला और चौराखास थाना क्षेत्र में हुई आग लगी की घटनाओं में नौ झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गोबरही के टामस टोला में बुधवार की शाम 5:30 बजे आग लग गई। इसमें छह झोपड़ियां जल गईं। आग की चपेट में आने से रामप्यारे कुशवाहा की बाइक, टेलर व अनाज और प्रदीप की भैंस झुलस गई। इसके अलावा राम लखन, रामानंद मुन्ना और राममिलन की झोपड़ियां भी जल गईं। लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज शिवम द्विवेदी की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद पहुंचे लेखपाल राहुल दीक्षित ने आग लगी से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इस तरह चौराखास के शेरपुर निवासी श्रीनारायण यादव की झोपड़ी में बुधवार की शाम करीब चार बजे आग लग गई। आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मवेशियों को बचाने गईं विजय यादव की पत्नी मैना झुलस गईं। जानकारी होने पर पहुंचे हल्का लेखपाल पीयूष धर द्विवेदी ने क्षति का आकलन कर राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें