तमकुहीराज। तमकुहीराज पुलिस ने बुधवार को चार पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चार पशु तस्करों के पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। इसके बावजूद उनकी आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पशु तस्करी गैग से संबंधित तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी इरशाद उर्फ़ लाली, इसी गांव के हिसाबुद्दीन उर्फ़ टेनी, बिहार के गोपालगंज जिले के नरहवा शुक्ल निवासी इसराफिल शाह और हाटा थाना क्षेत्र के पिपरा कपूर निवासी मन्जू के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।