फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, फटा रसोई गैस सिलेंडर

Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया में बुुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक झोपड़ी राख हो गई। अगलगी में सामान निकालते समय एक महिला के दोनों हाथ झुलस गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

बलकुड़िया निवासी नागेंद्र की झोपड़ी में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग आग बुझाने का कोई उपाय करते, उसके पहले पूरी झोपड़ी जलने लगी। गांव के लोग जुटे तभी झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। गनीमत है कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। अगलगी में झोपड़ी के भीतर रखी बाइक निकालते समय नागेंद्र की पत्नी संगीता के दोनों हाथ जल गए।
महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। सूचना के बाद भी जब दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विनोद यादव ने आसपास के लोगों की मदद से आग को काबू किया, जिससे अगल-बगल के मकान बच गए। अगलगी में बाइक, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें