फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेख न देने वाले सचिवों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी : सीडीओ

Thu, 16 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीडीओ ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जांच के लिए अभिलेख न देने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज कराने, जांच लंबित रहने पर जल निगम के एक्सईएन से स्पष्टीकरण और बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बैठक में मनरेगा के कार्यों एवं प्राप्त वित्त की समीक्षा, पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा-विधवा, दिव्यांग पेंशन, आधार सीडिंग, आवास योजना, जिला स्वच्छता समिति से संबंधित बैठक की। बैठक में ग्राम पंचायतों की विभिन्न शिकायतों के मामले में नामित जांच अधिकारियों की लंबित रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। सीडीओ ने कहा कि जिन अधिकारियों के स्तर पर जांच लंबित है, वे जल्द पूरा कर लें।
खंड विकास अधिकारियों को जांच अधिकारी को संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभिलेख उपलब्ध न कराने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। ध्यान रखें कि अभिलेख के अभाव में किसी भी दशा में जांच प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पुरानी जांच के लंबित रहने पर जल निगम (ग्रामीण) के एक्सईएन को स्पष्टीकरण दिए जाने के लिए कहा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के सीडीओ ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा मजदूरों का लंबित भुगतान शीघ्र करने को कहा। बैठक में पीएम और सीएम आवास के प्रगति की समीक्षा भी की गई। सीडीओ ने कई अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की। इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीडीओ कल्पना मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें