मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में रविवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखे 15 हजार रुपये समेत कपड़े और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने मौके कर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विशुनपुरा गांव की रहने वाली नूरजहां खातून पत्नी शौकत अली ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो गई है। घर में तैयारी चल रही है। अभी शादी की तारीख तय की जानी है। रविवार दोपहर करीब दो बजे घर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। नूरजहां ने बताया कि वह अपनी बेटी के शादी की तैयारी में लगी हुई थीं। बाजार से कपड़े, जेवर और अन्य सामान खरीदकर लाई थीं। आग लगने की वजह से उनके घर में रखे कपड़े, बिस्तर, बर्तन और घर में रखे 15 हजार रुपये जल गए।