गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे के वार्ड नंबर सात (सरदार पटेल नगर) में भोजन पकाते समय घर में आग लग गई। घर में रखा सामान नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर रूप सें झुलस गया। उनका इलाज रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
यहांके प्रमोद रावत के घर की महिला बुधवार देर रात भोजन पका रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी में चली गई और आग लग गई। आग बुझाते समय प्रमोद रावत (40) गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा राशन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर आए कस्बे चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने प्रमोद को तमकुहीराज सीएचसी ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।