फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, नकदी सहित सामान राख

Tue, 26 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन के कर्मचारी।
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के मालवीय नगर में मेन रोड स्थित रेडिमेड कपड़ों की दो दुकानों में सोमवार को सुबह आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक, करीब 45 हजार रुपये और 17 लाख का सामान नष्ट हुआ है। पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पटेलनगर निवासी विपिन वर्मा की रेडीमेड कपड़े की दुकान मालवीयनगर स्थित मेन रोड पर है। बगल में राजकुमार मद्धेशिया की अटैची-बैग की दुकान है। सोमवार सुबह लगभग छह बजे रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख लोगों ने सूचना दुकानदार को दी। दुकान का शटर खोला गया तो आग की लपटें निकलने लगीं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बीच बाजार में लगी भीषण आग की सूचना मिलते ही सेवरही के एसएचओ दिग्विजय नारायन राय, पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह मयफोर्स, अग्निशमन दल की दो गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
वहीं, राजकुमार मद्धेशिया की दुकान में रखी करीब 5 लाख मूल्य के अटैची-बैग और दुकान के ऊपरी हिस्से में रामेश्वर मद्धेशिया के आवास में रखे हजारों रुपये के अनाज व कपड़े भी जल जाने की बात बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रेडीमेड की दुकान का सबकुछ जल गया। गनीमत थी कि मौके पर अग्निशमन दल की दो गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। अन्यथा अगल-बगल की कई दुकानें चपेट में आ जातीं।
विज्ञापन

घटना के बाद तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा, प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, हलका लेखपाल मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। हलका लेखपाल ने क्षति का आंकलन करके अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें