फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Fri, 03 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंग छपरा में बुधवार की आधी रात अज्ञात कारणों से हरदेव भारती के कच्चे मकान में आग लग गई। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग की चपेट में आने से तीन मवेशी भी झुलस गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। आग के कारण का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें