पडरौना अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में लगी आग।संवाद
पडरौना। शहर के बीच तीन दुकानदारों के बने गोदाम में शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आए फायर ब्रिगेड के दो वाहनों की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन से गोदाम की दीवार तोड़ी गई। इससे अफरा-तफरी मच गई और आस-पास संचालित दो होटल और मकानों को धुंआ घुसने के चलते खाली करा दिया गया। आगलगी में तीनों दुकानदारों के 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
शहर के सुभाष चौक अंबेडकर नगर वार्ड में रामकोला रोड से सटे सदर विधायक के होटल के पीछे मनीष सोनथालिया का इलेक्टि्रक, चंदन मद्धेशिया का प्लास्टिक की रस्सी, डिलीवरी पाइप, प्लास्टिक की तिरपाल और अशोक तुलस्यान का साइकिल का गोदाम था। तीनों गोदाम सटे मकान में हैं। शाम करीब 4:30 बजे लोगों ने गोदाम के अंदर से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखी तो लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर करीब 25 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पानी की बौछार अंदर नहीं जाने के कारण आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं।
नगर पालिका से दो जेसीबी मशीनें मंगाई गईं और दोनों तरफ से गोदाम की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद गोदाम के अंदर पानी जाने से आग की लपटें कम होने लगी। तीनों गोदाम में प्लास्टिक का सामान और उपकरण होने के कारण निकलने वाले धुएं से इलाके में दुर्गंध फैल गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोदाम के आस-पास संचालित सदर विधायक और रामकोला के रोड के एक होटल को खाली करा दिया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका था। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने में दमकलकर्मी जुटे रहे।
पडरौना अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में लगी आग।संवाद
पडरौना अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में लगी आग।संवाद
पडरौना अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में लगी आग।संवाद
पडरौना अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में लगी आग।संवाद
पडरौना अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में लगी आग।संवाद