फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला में एसबीआई के एटीएम में लगी आग, अफरातफरी

Sun, 15 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर के कसया रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास एटीएम में रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पलों में एटीएम कक्ष से आग का गोला निकलने लगा।
विज्ञापन

आग के कारण पूरी मशीन जल गई। एटीएम में कितने रुपये थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद था और एटीएम खुला था। ड्यूटी पर गार्ड थे लेकिन बाहर थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, रामकोला के कसया रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के पास एटीएम में रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पलों में एटीएम कक्ष से आग के गोले में तब्दील हो गया। आग के कारण मशीन जल गई। इससे एटीएम में भरा गया कैश भी जल गया। आग की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें