दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही टैक्सी स्टैंड के पास जन औषधि केंद्र में बीती रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकान में रखी दवाएं और अन्य सामान जल गए।
दुकान संचालक प्रताप कुमार निवासी तिलक नगर ने बताया कि वह दुकान बंद कर रात में घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान जला देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखी अधिकांश दवाएं नष्ट हो चुकी थीं। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार के अनुसार करीब पांच लाख रुपये की दवाओं का नुकसान हुआ है। आग के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद