फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी : 41 झोपड़ियां जलीं, छह बकरियों की मौत, एक झुलसा

Mon, 29 Apr 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नरहरिया गांव में आग से जलतीं झोपड़ियां।
विज्ञापन
पडरौना। तेज पछुआ हवा और सूरज की तपिश के बीच रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग से पूरे दिन अफरातफरी मची रही। 41 झोपड़ियां राख हो गईं। छह बकरियां मर गईं। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी झुलस गया। गांववालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

रविंद्रनगर के हॉस्पिटल कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर का तार गिरने से गेहूं की कटाई कर छोड़े गए तकरीबन 20 एकड़ खेत में आग लग गई। आग परशुराम नगर के पकड़ी गांव के पास पहुंच गई। अग्निशमन की तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव तिलंगवापट्टी निवासी शर्मा की झोपड़ी में आग लग गई। परिवार के सदस्य भाग कर जान बचाए। आग ने पड़ोस के संदीप, विधांति, सुंदरी, रामकिशुन, रजवंत, शर्मा, प्रेमी, रिंकू, चंद्रदेव, बबिता, राजेन्द्र, सत्येंद्र आदि की झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। सारा सामान राख हो गया। रामकिशुन की दो, चंद्रदेव की तीन और शर्मा की एक बकरी जलकर मर गई। फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार ने रिपोर्ट तैयार की।
मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार, पड़री पिपरपाती के गन्ना किसान सतीश शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी कि कुछ लोगों ने पराली जलाने के दौरान उनकी और मनोज विश्वकर्मा की गन्ने की फसल जल गई। एसओ ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि खेत में पराली जलाने पर मनाही है। यदि ऐसा जो भी करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जटहा बाजार थाना के नरहरिया में घूरे की चिंगारी से छांगुर, दिनेश, मनोज, शर्मा, राकेश, संजय, जनार्दन, गोबरी, रामभरोसा, बृजेश, बृजलाल, अंगद, उमेश, अरविंद, चंद्रिका, सरवन, शालिग्राम समेत समेत 17 लोगों की रिहायशी झोपड़ियां राख हो गईं। सूचना पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी टीम के साथ पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, गोड़इता श्रीराम गांव में बांस की कोठ में लगी आग ने सहाबुद्दीन मियां, फिरोज ठाकुर, हंसु मियां, जवाहिर भारती, रमेश भारती, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश कुमार समेत 12 लोगों की झोपड़ियतें को राख कर दिया। आग बुझाते समय कमलेश कुमार (35) झुलस गए। उन्हें सीएचसी लक जाया गया। कमलेश के घर बेटी की शादी तय है। एसडीएम विकास चंद ने बताया कि पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।
सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, पैठानी टोला गांव के समीप हाईवे के किनारे से 33 हजार केवीए बिजली के तार की चिंगारी से गन्ने के पत्तों में आग लग गई। घंटों प्रयास के बाद गांववालों ने आग बुझाई। इस दौरान फोरलेन पर आवागमन बाधित रहा। चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें