फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के चतुर छपरा के समीप नौ नवंबर की शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार आकाश की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। अंतिम संस्कार के बाद मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी। खड्डा नगर पंचायत के पटेल नगर निवासी आकाश अपने साथी धर्मेंद्र पांडेय के साथ खोटही से घर लौट रहे थे। चतुर छपरा के पास गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र घायल हो गे। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें