फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे पर कब्जा कर मछली पालन के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के विशुनपुर शेख फजरल्ली गांव में ग्राम सभा के पोखरे पर अवैध कब्जा कर मछली पालन करने के मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दिए तहरीर में लेखपाल वेदप्रकाश गोंड ने बताया है कि धनंजय सिंह ग्राम सभा के करीब दो एकड़ क्षेत्रफल वाले पोखरे में बिना किसी पट्टे अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति के कई वर्षों से मछली पालन कर रहा है। राजस्व टीम के तरफ से पोखरे को खाली करने और अवैध रूप से किए जा रहे मछली पालन को बंद करने के लिए कई बार कहा गया। इसके बावजूद मछली पालन जारी रखा गया। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें