फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तलवार से गला काटने की कोशिश के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस एजेंसी के कर्मचारी ने तलवार में नहीं लगवाई धार तो आलोक ने किया विवाद
विज्ञापन

आरोपी पूर्व प्रधान के पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तलवार से हमला करने का वीडियो वायरल

पडरौना। शहर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी फेज-दो में एक व्यक्ति पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आलोक सिंह पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी फेज दो में उदयभान सिंह अपने मकान में रसोई गैस एजेंसी संचालित करते हैं। पूर्व प्रधान का बेटा आलोक उर्फ अखिलेश सिंह का मकान में गैस एजेंसी के सामने है। बृहस्पतिवार को दोपहर में आलोक आया और रसोई गैस एजेंसी पर काम करने वाले मनोज यादव से कहा कि तलवार में जाओ धार लगवा कर लाओ, मनोज ने मना कर दिया।
विज्ञापन

यह बात आलोक को नागवार लगी और वह मनोज को अपशब्द बोलने लगा। तेज आवाज सुनकर घर से बाहर निकले उदयभान सिंह ने विरोध किया और आलोक को अपने घर जाने को कहा। इस पर आलोक तलवार ने उनके गर्दन पर वार कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आलोक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि उदयभान सिंह की तहरीर पर आलोक उर्फ अखिलेश सिंह पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आलोक बंगाली गांव का रहने वाला है आवास विकास कॉलोनी में मकान बनवाकर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें