फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बिहार में अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछावर। बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के प्रेमही दियारा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख छोटे लाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बड़े भाई और सेमरबारी पंचायत के मुखिया रामाधार यादव की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। पुलिस हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

भितहा थाना क्षेत्र के सेमरबारी गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख छोटेलाल यादव खेती किसानी की काम से प्रेमही दियरा में गए थे। मंगलवार को घर वालों से संपर्क टूट गया। घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को प्रेमही दियरा के नाले में औंधे मुंह उनका शव मिला। छोटेलाल जंगल दस्यु वासुदेव यादव के पुत्र थे। पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार को घर लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस पुरानी रंजिश मान रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। भितहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशोंं का चिह्नित कर जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं।

बिहार में अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें