पटहेरवा। देवरिया जनपद की एक महिला ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बिहार निवासी एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके पति को मौत हो गई है। बीते 28 सितंबर की सुबह वह फाजिलनगर के बघौच मोड पर टीकमपार जाने के लिए बस की प्रतीक्षा में थी। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमेंया पश्चिम निवासी बैजनाथ मिश्र कार से आए और उन्हें घर झोड़ने की बात कही। पहले से परिचित होने के चलते उनके कार में बैठ गई। समउर जाने वाली सड़क पर आगे बढ़ी तो एक सुनसान जगह पर कार रोकर उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रविंद राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।