पडरौना। कोतवाली पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और नियमों के उल्लंघन को लेकर तीन डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिछले दिनों डोल मेले के दौरान शांति, व्यवस्था और ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस टीम मुस्तैद थी। इसी दौरान तय सीमा से तेज आवाज में डीजे बजता पाया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित डीजे को चिह्नित किया।
मामले में एसआई चंदन मौर्या की तहरीर पर तीन डीजे संचालदों के खिलाफ संबंधित धाराओं और ध्वनि प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तय मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद