फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पालतू कुत्ते की पिटाई में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास पुलिस ने पालतू कुत्ते को पीटकर घायल करने के आरोप में प्रधान परिवार सहित पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है। बकुलहर खुर्द निवासी पुजारी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रधान के पति मकबूल, मुनीब, शकीला, फारुख, रिजवान और दो अज्ञात लोगों ने पांच जुलाई को बाउंड्री में बैठे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। आरोप घटना की जानकारी होने पर आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गाली-गलौज कर भगा दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें