कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली के टोला सहबजवा में शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय श्रीनिवास चौबे को उनके घर से उठा लिया। अपहरण की आशंका में परिजनों ने शोर मचाते हुए गांव वालों के साथ कार सवार विजय यादव निवासी अहिरौली कुसमही लाल टोला थाना रामकोला को पकड़ लिया। सूचना पर आई पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ही बुजुर्ग को ढूंढ़ कर शनिवार की सुबह परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। लोगों की सूचना पर श्री निवास को ढूंढ़ कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।