पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के पिता-पुत्र समेत दो लोगों पर मारपीट करने और उन्हें अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पुरैना कटेया गांव की अर्चना देवी ने बताया कि बीते 16 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव के नंदलाल और उनका पुत्र प्रदीप उनके घर में घुसकर अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।