मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद में हुए संघर्ष में पुलिस ने 15 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मारपीट में एक महिला समेत आठ लोग घायल हुए थे, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों को भी आरोपितों ने निशाना बनाया। हमले में पिंटू, जितेंद्र, उदयानंद तथा सुगंती देवी सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित नैमुल्लाह अंसारी, शोएब अंसारी, जुबेद अंसारी, सब्बुल अंसारी, आरिफ अंसारी, गोलू, सबरुद्दीन, फैज आलम, साबिर, फिरोज, सद्दाम, विकास, संतरा देवी, मुन्नी खातून तथा ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।