संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के कुचिया मठिया गांव में एसएलडब्ल्यूएम के तहत कराए गए कार्य को बिना पूरा हुए ही धन आहरित कर लिया गया था। डीपीआरओ ने जांच में गबन की पुष्टि होने पर संबंधित सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत को आदेश दिया है।