रामकोला। रामकोला-पकड़ियार बाजार मार्ग पर चकचिंतामणि गांव के सामने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव की निवासी सहिना 26 वर्ष बाइक से अपने पति सिराजुद्दीन अंसारी के साथ रामकोला से चकचिंतामणि गांव की तरफ जा रही थीं। सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद