फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

Wed, 17 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपने पति व ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने और अन्य यातना देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित गुड़िया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के डुमरी चुरामन छापर निवासी संदीप मद्धेशिया से एक दिसंबर 2021 को उनकी शादी हुई थी। विवाह के छह माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर पति संदीप मद्धेशिया व ससुर मोती लाल समेत परिवार के अन्य लोग उनके साथ मारपीट करने लगे।
छह मई को परिवार के लोगों ने लोहे का राॅड गर्म करके उनके शरीर के कई स्थानों पर दाग दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें