गोड़रिया। विशुनपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट सहित बलवा की प्राथमिक दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
जंगल नौवगावा खलवा टोला निवासी जयसा खातून की तरफ से कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि 26 जून की दोपहर करीब 12 बजे उनके गांव के एक व्यक्ति उनके अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुदही सीएचसी में उपचार के बाद विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांंग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने जेएम न्यायालय, कसया कुशीनगर में वाद दाखिल किया।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायायल ने सकीना खातून, अली हसन, मीर हसन निवासी जंगल नौवगावा खलवा टोला और उनके मददगार रिश्तेदार कुरैल व मजीद निवासी रेडहा, थाना भितहा पश्चिमी चंपारण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।