फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी पते पर बनवाया दूसरा पासपोर्ट बिहार के युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। फर्जी पते पर जन्मतिथि और व्यक्तिगत विवरण में हेराफेरी कर दोबारा पासपोर्ट बनवाने के मामले में तमकुहीराज पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के बेतिया जिले के भतहवा (कोयरपट्टी) निवासी नेहाल अहमद पुत्र जलालुद्दीन अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से कराई गई जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसके पहले नेहाल बिहार के पटना स्थित पासपोर्ट कार्यालय से भी पासपोर्ट बनवा चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेहाल ने वर्ष 2014 में बेतिया के भतहवा (कोयरपट्टी) गांव के पते पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सितंबर 2014 में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यकाल पटना से जारी भी हो गया। इसके बाद नेहाल ने वर्ष 2018 में फिर पासपोर्ट के आवेदन किया। इस बार उसने अपना पता तमकुहीराज थाना क्षेत्र (तत्कालीन तरयासुजान) के पथराव गांव का दिया। व्यक्तिगत विवरण में भी फेरबदल किया।
इस आधार पर दिसंबर 2018 में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यकाल लखनऊ से भी पासपोर्ट जारी हो गया। बाद में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यकाल लखनऊ ने जांच कराई गई तो नेहाल के नाम से दो पासपोर्ट मिले। तब जांच टीम तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पथराव गांव पहुंची। वहां नेहाल के बारे में पता किया तो उसकी पहचान फर्जी निकली। इस आधार पर पासपोर्ट कार्यकाल लखनऊ की रिपोर्ट के आधार पर तमकुहीराज पुलिस ने नेहाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पासपोर्ट कार्यकाल की ओर से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बिहार निवासी नेहाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें