फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला कार्यक्रम अधिकारी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शैलेंद्र राय पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने न्यायालय में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने न्यायालय के वाद दाखिल कर बताया था कि वह अपने आंगनबाड़ी क्षेत्र के एक विवाद के संबंध में निस्तारण के लिए 16 जुलाई 2022 को दिन में लगभग 2:30 बजे एक प्रार्थना पत्र के साथ डीपीओ के कार्यालय पर गई थीं। प्रार्थनापत्र दिया। आरोप है कि डीपीओ ने वहां उनसे छेड़छाड़ की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने डीपीओ पर अन्य अनैतिक कार्य करने के लिए कहने का भी आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मुताबिक इस घटना को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दोबारा पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री के जरिए प्रार्थनापत्र दिया। इसके चलते विभाग की तरफ से उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई। इस वजह से न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


वर्जन
न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक

मुकदमा दर्ज होने की जानकारी है। आरोप निराधार है। यह महिला कई लोगों पर आरोप लगाती रहती है।
-शैलेंद्र राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें