फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रूपा की मौत के मामले में पति समेत चार पर प्राथमिकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
महुली में गिरफ्तार दहेज हत्या के आरोपी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हरिहरपुर/महुली। नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपालनगर में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। महिला के पिता की तहरीर पर महुली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

हरिहरपुर वार्ड नंबर-आठ रंगपालनगर की रहने वाली गर्भवती महिला रूपा (28 वर्ष) पत्नी मनीष की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जानकारी होने पर पहुंचे मायके के लोगों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि होने पर शनिवार को महुली पुलिस ने मृतका के पिता भगवान दास की तहरीर पर रूपा के पति मनीष गौड़, जेठ रजनीश गौड़ उर्फ पप्पू, जेठानी रीता देवी और ससुर राम किसुन पर दहेज हत्या और क्रूरता का मामला दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-
तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी
बरौली गांव निवासी भगवान दास की बेटी रूपा की शादी तीन वर्ष पूर्व हरिहरपुर निवासी मनीष गौड़ के साथ हुई थी। रूपा के एक बेटा है। पिता भगवान दास ने बताया कि उनके पुत्री की जब ससुरालियों ने हत्या की तब वह छह माह की गर्भवती भी थी। पिता का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें